Sunday 17 March 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही 4 राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनावों की तीथियां घोषित, 19 अप्रिल से 1 जुन तक 7 चरणों में मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही 4 राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनावों की तीथियां घोषित, 19 अप्रिल से 1 जुन तक 7 चरणों में मतदान

By: P.B.Sharma

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने इस वर्ष 2024  में होनेवाले लोकसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा आज कर दी है।

लोकसभा के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 01 जुन तक 7 चरणों में कराए जायेंगे। मतदान की तिथियां हैं : अप्रैल में 19 एवं 26 अप्रैल को मतदान होंगे ; मई महीने में क्रमशः 7, 13, 20 एवं 25 मई को संपन्न कराए जाएंगे। अंतिम चरण का मतदान 1 जुन होगा। 

वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जुन को समाप्त होगा।

लोकसभा चुनाव के साथ साथ 4 राज्यों के विधानसभा के लिए भी चुनाव कराए जायेंगे। जिन राज्यों में ये विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं उनके नाम तथा मतदान की तिथि निम्नांकित हैं:-
अरुणाचल प्रदेश - 19 अप्रैल
सिक्कीम           - 19 अप्रैल
आन्ध्र प्रदेश       - 13 मई    
उड़ीसा              - 13 मई

उपरोक्त चारों राज्यों के विधानसभाओं के कार्यकाल जुन 2024 में समाप्त हो रहे हैं।

लोकसभा एवं सभी विधानसभा चुनावों की मतगणना 4 जुन को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने बताया कि इस चुनाव में कुल 97 करोड़ मतदाता भाग ले सकते हैं। इनके लिए 12 लाख से अधिक मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।

श्री राजीव कुमार ने बताया कि 85 वर्ष से अथिक ऊम्र वाले मतदाता अपने घर से भी मतदान कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment