Sunday 3 September 2023

भारत ने पुरुष एशिया हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में बांग्लादेश को एक के मुकाबले 15 गोल से हराया

 

भारत ने पुरुष एशिया हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में बांग्लादेश को एक के मुकाबले 15 गोल से हराया



30 अगस्त २०२३, ओमान ,

भारत ने पुरुष एशिया हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में बांग्लादेश को एक के मुकाबले 15 गोल से हरा दिया। 


कल ओमान के सलालेह में भारत के मनिन्दर सिंह ने सबसे अधिक 4 गोल किए। मोहम्मद रहील ने तीन गोल दागे जबकि सुखविंदर, गुरजोत सिंह और पवन राजभर ने दो-दो तथा मनदीप मोर और दिपसांग तिर्की ने एक-एक गोल किए।


भारत महिला एशिया हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर पहले ही जीत चुका है। भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल में थाईलैंड को दो के मुकाबले सात गोल से हराया था। 


(स्रोत : ऑल इन्डिया रेडिओ )

No comments:

Post a Comment