Thursday 14 December 2023

Viral Video: जब दुनिया के सबसे लंबे इंसान से मिला मात्र 18 किलो का आदमी, वीडियो देखकर पब्लिक दंग रह गई

Viral Video: जब दुनिया के सबसे लंबे इंसान से मिला था मात्र 18 किलो का आदमी, वीडियो देखकर पब्लिक रह गई दंग



दुनिया के सबसे लंबे और छोटे कद के व्यक्ति को एक साथ देखना किसी सपने के सच होने से कम नहीं।  गिनीज बुक औफक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक हैंडल से एक पुराने विडीयो पोस्ट किया गया है जिसमें विश्व के  सबसे लंबे तथा सबसे नाटे व्यक्ति को एक साथ दिखाया है। वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

तुर्की में रहने वाले सुल्तान कोसेन दुनिया के सबसे लंबे इंसान हैं। उनकी हाईट 8 फुट 3 इंच है। बीते 10 दिसंबर को उन्होंने अपना 41वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह विश्व के सबसे छोटे कद के व्यक्ति से मिलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

सुल्तान को 2009 से दुनिया के सबसे लंबे इंसान होने का रिकॉर्ड हासिल है। वहीं चंद्र बहादुर डांगी को दुनिया का सबसे छोटे शख्स की उपाधि मिली है, जो 55 सेंटीमीटर यानी 1 फुट 8 इंच के हैं, और नेपाल में रहते थे। उनका वजन महज 14 किलो था। लंदन में 2014 हुए एक इवेंट में दोनों की मुलाकात का वीडियो एक बार फीर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

दुनिया का सबसे लंबा आदमी पेशे से किसान!

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में छपी जानकारी के मुताबिक, पेशे से किसान सुल्तान का कद बास्केटबॉल हूप के बराबर है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे लंबे हाथों वाले शख्स का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम पर दर्ज है। उनकी हथेली और उंगलियों की लंबाई करीब 11.2 इंच है। यानि एक फुट से कुछ सेंमी कम। सुल्तान की हाईट पिट्यूटरी गिगांटिज्म नामक एक मेडीकल कंडीशन की वजह से असामान्य रूप से बढ़ गई। इससे पहले ये रिकॉर्ड चीन के शी शुन के नाम था, जिनकी हाईट करीब 7 फुट 9 इंच थी।

चंद्र बहादुर के नाम थे दो गिनीज रिकॉर्ड


वहीं गिनीज ने चंद्र बहादुर डांगी को दो सर्टीफिकेट दिए, पहला दुनिया के सबसे छोटे वयस्क होने का और दूसरा गिनीज के 57 सालों के इतिहास में सबसे छोटे इंसान होने का। वह बौनेपन के विकार का शिकार थे। नेपाल की राजधानी काठमांडू से करीब 400 किलोमीटर दूर एक गांव रिमखोली में डांगी अपने परिवार के साथ रहते थे। 2015 में 75 साल की उम्र उनका निधन हो गया था।

(स्रोत : नवभारत टाइम्स)


No comments:

Post a Comment