Wednesday 4 August 2021

CBSE 10th result 2021 : सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित, 99.04% विद्यार्थी पास,

CBSE 10th result 2021: सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित, 99.04% पास


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) क्लास 10 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। सीबीएसई ने 10वीं परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे से पहले की है। सीबीएसई बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल @cbseindia29 पर रिजल्ट की घोषणा से 1.30 घंटे पहले ही बताया कि आज परिणाम जारी किये जाएंगे। रिजल्ट के तीन लिंक्स सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर एक्टिव किये गये हैं। 

90% से ऊपर  अंक लाने वाले कितने स्टूडेंट्स रहे 

इस बार सीबीएसई 10वीं में देशभर से कुल 2,58,786 स्टूडेंट्स को 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं। इनमें से 2,00,962 स्टूडेंट्स को 90 से 95 फीसदी के बीच मार्क्स मिले हैं। शेष 57,824 छात्र-छात्राओं ने 95 फीसदी से ज्यादा स्कोर किया है।

किन स्कूलों का कैसा रहा रिजल्ट

जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) - 99.99% पास

केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) - 100%

सीटीएसए - 100%

सरकारी स्कूल्स - 96.03%

सरकारी अनुदान प्राप्त स्कूल्स - 95.88%

प्राइवेट स्कूल्स - 99.57%


एक बार फिर छात्राएं आगे

इस बार भी सीबीएसई 10वीं में छात्राओं की सफलता का प्रतिशत छात्रों के ज्यादा है। CBSE के क्लास 10 के 2021 के रिजल्ट  में कुल 98.89% छात्र पास हुए हैं। जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 99.24% है। वहीं ट्रांसजेंडर्स का पास प्रतिशत 100 फीसदी है।

किस जोन का कितना रहा पास प्रतिशत (CBSE 10th pass percentage zone wise)
त्रिवेंद्रम - 99.99%

बंगलुरू - 99.96%

चेन्नई - 99.94%

पुणे - 99.92%

अजमेर - 99.88%

पंचकुला - 99.77%

पटना - 99.66%

भुवनेश्वर - 99.62%

भोपाल - 99.47%

चंडीगढ़ - 99.46%

देहरादून - 99.23%

प्रायगराज - 99.19%

नोएडा - 98.78%

दिल्ली वेस्ट - 98.74%

दिल्ली ईस्ट - 97.80%
गुवाहाटी - 90.50%


सीबीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2021: आंकड़ों पर एक नजर

कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स - 21,50,608

प्राइवेट और पत्राचार के स्टूडेंट्स - 36,841

कुल रेगुलर स्टूडेंट्स - 21,13,767

स्टूडेंट्स जिनका रिजल्ट जारी हुआ - 20,97,128

स्टूडेंट्स जिनका रिजल्ट अब भी प्रॉसेस में है - 16,639

कंपार्टमेंट - 17,636

कुल पास प्रतिशत - 99.04%


इस बार कोई विद्यार्थी नहीं करा सकेंगे रीवैल्युएशन

इस बार परीक्षाएं हुई ही नहीं। इस कारण स्टूडेंट्स को रीचेकिंग या री-इवैल्युएशन का मौका नहीं मिलेगा। जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही इंप्रूवमेंट परीक्षा (CBSE Improvement Exam 2021) में शामिल हो सकते हैं। सीबीएसई इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 2021 का आयोजन 16 अगस्त से लेकर 15 सितंबर 2021 तक किया जाएगा।

(स्रोत: नवभारत टाइम्स)

No comments:

Post a Comment