Monday 19 February 2024

राजकोट टेस्ट में ईङ्गलैंड पर भारत की ऐतिहासिक विजय

 राजकोट टेस्ट  में ईङ्गलैंड पर भारत की ऐतिहासिक विजय

By: P.B.Sharma


ईङ्गलैंड के साथ खेले जा रहे टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे मैच में भारत ने ईङ्गलैंड को 434 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। यह रनों से मीली जीत के मामले में भारत की अबतक की सबसे बड़ी जीत है।

आजट खेल के चौथे दिन अपनी विजय के लिए आवश्यक 557 रनों के लक्ष्य का पिछा करते हुए ईङ्गलैंड की पूरी टीम मात्र 122 रन ही बना पायी।

मैच में भारत की इस बड़े विजय में यशस्वी जायसवाल, रविन्द्र जडेजा तथा रोहीत शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन तीनों ही बल्लेबाजों ने अपना शतक बनाया। इनमें से जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। 

रविन्द्र जडेजा ने इस मैच में अपना शतक बनाने के साथ ही ईङ्गलैंड की दूसरी इनीङ्ग में महत्वपूर्ण 5 विकेट लेकर भारतीय जीत को सुनिश्चित किया।

No comments:

Post a Comment