Friday 1 October 2021

मशहूर वैज्ञानिक ने दी चेतावनी, एलियंस से जंग हुई तो बुरी तरह हार जाएगा इंसान

 मशहूर वैज्ञानिक ने दी चेतावनी, एलियंस से जंग हुई तो बुरी तरह हार जाएगा इंसान



कैलिफोर्निया

एलियंस पर अध्ययन करने वाले दुनिया के मशहूर वैज्ञानिक का मानना है कि अगर कभी यूएफओ ने हमारी धरती पर हमला कर दिया तो हम तबाह हो जाएंगे। Seth Shostak ने कहा कि अगर कभी ऐसा होता है तो यह पूरी दुनिया के लिए संकट पैदा कर देगा। और इसके लिए सिर्फ हम जिम्मेदार होंगे जो आज इस 'आशंका' को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अब तक एलियंस को लेकर कई तरह के दावे किए जा चुके हैं लेकिन किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

अगर युद्ध हुआ तो हमारी हार निश्चित
SETI इंस्टीट्यूट में खगोल विज्ञानी ने डेलीस्टार से बात करते हुए कहा, 'अगर एलियंस धरती पर आए और हमला किया तो हम कुछ भी नहीं कर पाएंगे।' वैज्ञानिक को उम्मीद है कि एक दिन वह अंतरिक्ष में दूर किसी कोने में स्थित किसी अज्ञात सभ्यता से संपर्क स्थापित कर पाएंगे। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर युद्ध हुआ तो हमारी हार निश्चित है। कैलिफोर्निया के सिलिकन वैली में स्थित SETI इंस्टीट्यूट एलियंस पर रिसर्च के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा 'आशंका'

Seth इस संस्थान में वरिष्ठ खगोल विज्ञानी हैं और वह एलियंस को लेकर लंबे समय से जारी रिसर्च का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी दिन एलियंस से संपर्क हुआ तो यह बहुत बड़ी खबर होगी। अन्य लोग भी इसके लिए प्रयास करेंगे और यह खोज विज्ञान को बदल देगी। लेकिन अगर एक भी एलियन धरती पर आता है तो यह पूरी दुनिया के लिए बुरी खबर होगी क्योंकि संयुक्त राष्ट्र से लेकर देशों की सरकारें कोई भी इस 'आशंका' को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाए यूएन

उन्होंने कहा कि वह अपने संस्थान के साथियों के साथ लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र का पक्ष जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी कोशिश दूसरी सभ्यता से पहली मुलाकात के लिए तैयारी के रूप में एक अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल की स्थापना है। अपनी बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि अगर दूसरी दुनिया के प्राणी धरती पर आते हैं तो हम बहुत कुछ करने की स्थिति में नहीं होंगे। हालांकि आज तक एलियंस की मौजूदगी को लेकर किसी को कोई भी सबूत नहीं मिला है।

(स्रोत : नवभारत टाइम्स)


No comments:

Post a Comment