Monday 27 December 2021

भारत - साउथ अफ्रीका प्रथम टेस्ट मैच: बारिश के कारण एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी, बर्बाद हो गया दूसरे दिन का खेल

 भारत - साउथ अफ्रीका प्रथम टेस्ट मैच : बारिश के कारण एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी, बर्बाद हो गया दूसरे दिन का खेल


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज यानी 27 दिसंबर 2021 को मैच का दूसरा दिन है। बारिश के कराण दूसरे दिन यानी 27 दिसंबर 2021 का खेल बर्बाद हो गया। एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी।

दरअसल, जिस बात का डर था वही हुआ। मूसलाधार बारिश के कारण मैदान काफी गीला हो गया था, इसलिए अंपायरों ने दूसरे दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया। मंगलवार को खेल अपने निर्धारित समय (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे पर शुरू होगा। तीसरे सेशन में अतिरिक्त आधे घंटे का खेल होगा। 

पहला दिन भारत के लिहाज से अच्छा बीता था। पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 3 विकेट पर 272 रन बना लिए थे। केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद थे। पहले दिन साउथ अफ्रीका की ओर से सिर्फ लुंगी एनगिडी ही सफलता हासिल कर पाए।

पहले दिन आउट होने वाले बल्लेबाज भारत की ओर से मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली रहे। मयंक अग्रवाल ने 60 रन बनाए। पुजारा को लुंगी एनगिडी ने गोल्डन डक किया। विराट कोहली का विकेट भी लुंगी एनगिडी ने झटका था।

Freedom Trophy, 2021/22SuperSport Park, Centurion   27 December 2021

South Africa 

vs

India   272/3 (90.0)

BowlersORWKT
Lungi Ngidi17453
Keshav Maharaj *18580
BatsmanRB
KL Rahul122248
Ajinkya Rahane *4081

Stumps ( Day 2 – 1st Test ) India elected to bat



(स्रोत : नवभारत टाइम्स)



No comments:

Post a Comment