Monday 17 April 2023

बुरी खबर! अब फ्री में नहीं देख पाएंगे IPL! Jio Cinema के लिए देना होगा चार्ज

बुरी खबर! अब फ्री में नहीं देख पाएंगे IPL! Jio Cinema के लिए देना होगा चार्ज


जियो की तरफ से क्रिकेट फैंस को जोरदार झटका दिया गया है। दरअसल जियो ने अपने जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म के लिए चार्ज करने का ऐलान किया है। बता दें कि जियो सिनेमा अभी तक पूरी तरह से फ्री था। लेकिन अब जियो सिनेमा ऐप चलाने के लिए चार्ज देना होगा। हालांकि कितना चार्ज देना होगा, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी ने कंफर्म किया है कि जियो सिनेमा रिचार्ज को इस साल आईपीएल सीजन से पहले ही रोलआउट कर दिया जाएगा।

Jio Cinema के लिए देना होगा चार्ज
Jio Cinema एक ऐप बेस्ड डिजिटल कंटेंट प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म है, जिसे जियो का बैकअप मौजूद है। इस ऐप पर फ्री में यूजर्स टीवी चैनल्स का लुत्फ उठाते थे। इसके लिए मोबाइल में जियो रिचार्ज होना जरूरी था। इसके बाद यूजर्स ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके फ्री में मूवी, शोज, न्यूज, म्यूजिक और क्रिकेट का लुत्फ उठाते थे। वही इस बार जियो सिनेमा पर फ्री में आईपीएल का प्रसारण किया जा रहा था। इससे जियो के ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था। क्योंकि जियो सिनेमा ऐप का लुत्फ जियो यूजर्स ही उठा सकते थे। ऐसे में एयरटेल को नुकसान हो रहा था।

एयरटेल का आरोप जियो कर रहा नियमों का उल्लंघन
लेकिन इससे जियो की प्रतिद्वंदी कंपनी एयरटेल ने नियमों का उल्लंघन माना और जियो के खिलाफ टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी Trai में शिकायत की। इसमें ब्रॉडबैंड और डिजिटल ऐप के लिए कानून बनाने की मांग की गई। एयरटेल का कहना है कि जियो डीटीएच को खत्म करना चाहती है। जहां डीटीएच पर मैच देखने के लिए 19 रुपये चार्ज किए जा रहे हैं। वही जियो सिनेमा पर क्रिकेट मैच को फ्री में देखा जा सकता है।

(स्रोत: नवभारत टाइम्स) 

No comments:

Post a Comment