Thursday 24 June 2021

शादी के बाद ससुराल जा रही थी दुल्हन, रास्ते में भैसूर ने पटक-पटककर मारा, खड़ा होकर देखता रहा दूल्हा

शादी के बाद ससुराल जा रही थी दुल्हन, रास्ते में भैसूर ने पटक-पटककर मारा,  खड़ा होकर देखता रहा दूल्हा

        रीवा, मध्य प्रदेश : शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की रास्ते में दूल्हे के बड़े भाई द्वारा जबरदस्त पिटाई  हुई है। ससुराल में कदम रखने से पहले ही भैसूर ने रास्ते में ही दुल्हन को पटक-पटककर पीटा है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह रीवा जिले के चोरहट्टा थाना क्षेत्र का वीडियो है। पिटाई के दौरान दूल्हा बगल में खड़ा होकर देख रहा था। बताया जा रहा है कि दूल्हे का बड़ा भाई इस प्रेम विवाद से नाराज था। दोनों ने मंदिर में जाकर शादी की थी।

      दरअसल, ये पूरा मामला चोरहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनी गांव का है। गांव के रविराज सिंह चौहान का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती से शादी के लिए उसके युवक को उसके परिजनों ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद युवक ने रानी तालाब मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों स्कूटी से गांव लौट रहे थे। तभी गांव के हनुमान मंदिर के समपी भाई विजय बहादूर सिंह ने उन्हें रोक लिया। प्रेम विवाह से नाराज भाई ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे हंगामा मच गया।



     स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर विवाद को शांत कराया। पिटाई के दौरान दूल्हा चुपचाप बगल में खड़ा होकर देखता रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। वहीं, दुल्हन की पिटाई का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दूल्हा ने दुल्हन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को इलाज के लिए भेज दिया है।

     रीवा के ए०एस०पी० शिव कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त युवक ने अपने घर वालों की सहमति के बिना उस लड़की से रानी तालाब मंदिर में जाकर अपनी शादी रचा ली। यह बात उसके बड़े भाई को इतनी बुरी लगी कि, उसने उनके साथ मारपीट की।

     हालांकि, युवक ने इस मामले में दुल्हन के साथ मारपीट का जिक्र नहीं किया है। जबकि वाइरल वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि किस तरह दुल्हन के साथ मारपीट हो रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(नवभारत टाइम्स)


No comments:

Post a Comment