Thursday 17 June 2021

अब ऑनलाइन मिलेगा लर्निंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण के लिए भी RTO जाने की जरूरत नहीं

अब ऑनलाइन मिलेगा लर्निंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण के लिए भी RTO जाने की जरूरत नहीं


       मुंबई : परिवहन विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र में दो ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपडेटेड प्रणाली 'सारथी 4.0' का उद्‌घाटन किया। इसमें वाहन पंजीकरण और लर्निंग लाइसेंस की सुविधा को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस दौरान परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा कि दफ्तरों में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए ऑनलाइन सेवाएं बहुत जरूरी हैं।
         राज्य में हर साल 15 लाख से अधिक लर्निग लाइसेंस जारी होते हैं और 20 लाख से अधिक नए वाहन पंजीकृत होते हैं। इस काम में नागरिकों के लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इससे करीब 200 अधिकारियों के कार्यभार को कम करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में ऑनलाइन अधिक सेवाएं प्रदान करके आम जनता के समय, धन और श्रम को बचाने के प्रयास किए जाएं।
ऐसे मिलेगा लाइसेंस

-आवेदक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर लर्निंग लाइसेंस के लिए खुद को रजिस्टर करेगा
- ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से निर्देशानुसार दस्तावेज जमा कराने होंगे

- निश्चित अवधि के बाद आवेदनकर्ता को ईमेल से लाइसेंस भेजा जाएगा
- इसे वेबसाइट पर दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए डाउनलोड भी किया जा सकेगा

- इस प्रक्रिया में आधार नंबर महत्वपूर्ण होगा।

ऐसे होगा वाहन पंजीकरण
- वाहन के दस्तावेज वितरक द्वारा तैयार कर लिए जाएंगे
- फिर डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा

- इसके लिए आरटीओ ऑफिस जाकर दस्तावेज जमा कराने की जरूरत नहीं

- वाहन वितरक द्वारा टैक्स और शुल्क का भुगतान करते ही वाहन नंबर जारी कर दिया जाएगा

(स्रोत : नवभारत टाइम्स)

         

No comments:

Post a Comment