Friday, 7 November 2025

दुनिया के सबसे उम्रदराज लीडर ने फिर जीता राष्ट्रीय चुनाव और 92 साल की उम्र में 8वीं बार बने कैमरून के राष्ट्रपति

दुनिया के सबसे उम्रदराज लीडर ने फिर जीता राष्ट्रीय चुनाव और 92 साल की उम्र में 8वीं बार बने कैमरून के राष्ट्रपति


याओंडे (कैमरून): कैमरून की राजधानी याउंडे में बुधवार को एक ऐतिहासिक क्षण घटित हुआ। दुनिया के सबसे उम्रदराज राज्य प्रमुख 92 वर्षीय पॉल बिया ने एक बार फिर भारी बहुमत से राष्ट्रीय चुनाव जीत लिया।

पॉल बिया लगातार 8वीं बार कैमरून देश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। यह शपथ 27 अक्टूबर को हुए विवादास्पद राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत के बाद ली गई, जिसमें उन्होंने 53.66 प्रतिशत वोट हासिल किए। 

विपक्ष ने लगाया धांधली का आरोप

बिया का यह सात वर्षीय कार्यकाल 1982 से जारी उनकी लंबी सत्ता यात्रा को और मजबूत करेगा, जो अफ्रीका की राजनीति में एक अनोखा रिकॉर्ड है। पॉल बिया का जन्म 13 फरवरी 1933 को हुआ। 

वे 1975 से प्रधानमंत्री रह चुके हैं और 1982 से राष्ट्रपति हैं। उनकी बढ़ती उम्र के बावजूद उन्हें चुनाव में कोई मजबूत चुनौती नहीं मिली। मुख्य विपक्षी नेता जॉन फ्रु नदी ने धांधली के आरोप लगाए, लेकिन संवैधानिक कोर्ट ने बिया की जीत को मंजूरी दी।

(स्रोत: AP & India TV.in)


No comments:

Post a Comment