Wednesday 17 November 2021

400 से ज्‍यादा दुर्लभ कछुओं को डिब्‍बों में ठूंसकर हो रही थी तस्‍करी, एक अरेस्‍ट

400 से ज्‍यादा दुर्लभ कछुओं को डिब्‍बों में ठूंसकर हो रही थी तस्‍करी, एक अरेस्‍ट




पुलिस ने लुप्तप्राय प्रजातियों में शामिल 380 जीवित इंडियन स्टार कछुओं के साथ एक शख्‍स को अरेस्‍ट किया गया है। इन कछुओं को दो बक्‍सों में बंदकरके रखा गया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजीव पाटिल के अनुसार, कुल 400 से ज्यादा इंडियन स्टार कछुए बरामद किए गए, जिन्हें एक व्यक्ति ने दो बक्सों में रखा था। इनमें से 21 मृत पाए गए और 20 की हालत गंभीर बनी हुई है। बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क से एक टीम यहां पहुंची और गंभीर हालत वाले कछुओं को बचाने में जुट गई।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कलासिपल्य पुलिस ने छापेमारी की थी और मुथु हमद मीरा को हिरासत में ले लिया। आरोपी सोमवार देर रात 11 बजे स्टार कछुआ बेचने की कोशिश कर रहा था। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत धारा 9, 39, 40, 44, 48ए, 51 और 55 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी संजीव पाटिल ने कहा, स्टार कछुओं को कुछ देशों में पालतू जानवर के रूप में पसंद किया जाता है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है।

(स्रोत : नवभारत टाइम्स)

No comments:

Post a Comment