Tuesday 9 November 2021

Bhopal News: कमला नेहरू अस्पताल के पीडियाट्रिक वॉर्ड में आग लगी, कई बच्चों के फंसे होने की आशंका

Bhopal News: कमला नेहरू अस्पताल के पीडियाट्रिक वॉर्ड में आग लगी, कई बच्चों के फंसे होने की आशंका



एमपी की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल कैंपस में स्थित कमला नेहरू अस्पताल में आग लग गई है। कमला नेहरू अस्पताल की तीसरी मंजिर पर स्थित पीडियाट्रिक वॉर्ड में आग लगी है। इसमें कई बच्चों के फंसे होने औक कुछ के झुलसने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर आग को काबू में करने की कोशिश कर रही हैं।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री और नरेला के विधायक विश्वास सारंग अस्पताल पहुंच गए हैं। डीआईजी इरशाद वली भी मौके पर मौजूद हैं। आठ दमकल वाहन आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। धुआं ज्यादा होने के कारण अंदर फंसे बच्चों के रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। बाहर उन बच्चों के परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है।

घटनास्थल से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक सभी बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया है। लेकिन कई अभिभावक अब भी अपने बच्चे के बारे में जानकारी के लिए परेशान हैं। आग के कारण के बारे में अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग आग लगने से पहले सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज सुनने का दावा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि धटना पर लगातार रख रहे हैं। चाइल्ड वॉर्ड में आग लगने की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन की टीम और बचाव कर्मी मौके पर हैं। सीएम ने लिखा है कि मौके पर मौजूद अधिकारी और प्रशासन लगातार उनके संपर्क में हैं। मंत्री विश्वास सारंग घटना की सूचना पाते ही पहुंच गए हैं और बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सकुशल हों।

(स्रोत : नवभारत टाइम्स )

No comments:

Post a Comment