Friday 30 April 2021

महिलाओं के बढ़ते कदम

महिलाओं के बढ़ते कदम: 

अमेरिका में पहली बार महिलाओं ने पूरी की मरीन ट्रेनिंग, तीन घंटे नींद, 35 किलो वजन लेकर 15 किमी चढ़ाई करती थीं


       अमेरिकी सेना के 100 साल के इतिहास में पहली बार महिला सैनिकों ने लिंगभेद की आखिरी बाधा पार कर ली है। लीमा कंपनी की महिला प्लाटून की 53 रंगरुटों ने मरीन कॉर्प्स का सबसे मुश्किल कोर्स पूरा कर लिया है। कैलिफोर्निया के कैंप पेंटलटन में सबसे मुश्किल माने जाने वाले करीब 11 हफ्ते के कड़े प्रशिक्षण के बाद अब वे आधिकारिक रूप से मरीन बन गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि महिलाओं ने इस कोर्स को पूरा किया है। इन्होंने 9 फरवरी 2021 को ट्रेनिंग शुरू की थी।

       20 साल की अबिगेल रैगलैंड इन्हीं में से एक हैं। वे बताती हैं- लाखों आंखें हम पर लगी थीं। हम किसी भी हाल में फेल नहीं होना चाहते थे। वहीं 19 साल की एनी कहती हैं- मैं जिंदगी में कभी भी आसान चुनौतियां नहीं चाहती थी। मुझे पहले ही दिन लग गया था कि मैं मरीन के लिए ही बनी हूं।’ इदाहो की 19 साल की मिया ओ’हारा कहती हैं- आखिरी चढ़ाई में प्लाटून का झंडा मेरे हाथों में था।

      

(स्रोत: दैनिक भास्कर)


No comments:

Post a Comment