Friday 30 April 2021

TIME मैगजीन के कवर पर दिखा 'भारत में संकट', 'काबू से बाहर कोरोना की महामारी'

 TIME मैगजीन के कवर पर दिखा 'भारत में संकट', 'काबू से बाहर कोरोना की महामारी'

      भारत में कोरोना वायरस की दूसरी वेव ने ऐसे हाहाकार मचाया कि सारी दुनिया सदमे में है। अभी तक कई देशों को मदद पहुंचा चुके भारत में अब लोग अपनों के लिए भटक रहे हैं। जाहिर है कि पूरी दुनिया की निगाहें हालात पर हैं। इसी कड़ी में अमेरिका की प्रतिष्ठित 'टाइम' मैगजीन ने अपने कवर पेज पर भारत की त्रासदी को दिखाया है। 'संकट में भारत' हेडिंग के साथ श्मशान घाट की तस्वीर इस दर्दनाक माहौल की कहानी सुना रही है।
      मैगजीन के लिए नैना बजेकल ने कवर स्टोरी में लिखा है, 'भारतीय स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की कगार पर है। देश के अस्पतालों में ऑक्सिजन, वेंटिलेटर और बेड्स की कमी है। भारतीय रेडेसिविर के लिए भाग रहे हैं जिससे कीमतें बढ़ गई हैं जबकि लैब बढ़ते कोविड-19 टेस्ट निपटाने की कोशिश कर रही हैं।' यह मानवीय आपदा सिर्फ भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए नहीं, पूरी दुनिया के लिए भयावह होगी।'
       स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक तीन लाख 79 हजार 257 मामले आए और 3645 लोगों की मौत हुई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों के दौरान भारत को अतिरिक्त पांच लाख आईसीयू बिस्तरों, दो लाख नर्सों और डेढ़ लाख डॉक्टरों की जरूरत पड़ेगी।


       डॉ. शेट्टी ने कहा, 'भारत में 75 से 90 हजार आईसीयू बेड हैं, जो महामारी की दूसरी लहर के चरम पर पहुंचने से पहले ही भर चुके हैं। रोज 3.5 लाख नए मामले आ रहे हैं। एक्सर्ट्स का कहना है कि यह संख्या पांच लाख तक जा सकती है।' डॉ. शेट्टी ने कहा, हर संक्रमित मरीज के साथ पांच से 10 लोग ऐसे हैं, जिनकी जांच नहीं हो रही है। भारत में अब रोज 15 से 20 लाख लोग संक्रमित हो सकते 7हैं।'

(स्रोत:नवभारत टाइम्स)

No comments:

Post a Comment