Wednesday 28 April 2021

भारत में कोरोना का कहर देख UN का दिल पसीजा, बोला- इस देश ने सबकी मदद की, अब दुनिया की बारी

भारत में कोरोना का कहर देख UN का दिल पसीजा, बोला- इस देश ने सबकी मदद की, अब दुनिया की बारी

          भारत में लगातार गंभीर होते कोरोना वायरस से निपटने लिए पूरी दुनिया से मदद के लिए हाथ आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने भी भारत में बढ़ते संक्रमण के मामलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र की 75वीं आम सभा के प्रेसिडेंट वोल्कान बोजकिर ने तो यहां तक कहा है कि इस देश ने मुश्किल समय में पूरी दुनिया को वैक्सीन दी है। 
         अब दुनिया की बारी है कि वे भारत की सहायता करें। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने अपने एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला के जरिये भारत को यथा संभव मदद की पेशकश की है।

No comments:

Post a Comment