Friday 2 April 2021

मार्च में GST कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा

मार्च में GST कलेक्शन नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा

मार्च में 1.23 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला, अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन, इम्पोर्ट से कमाई 70% बढ़ी

           देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। यही कारण है कि मार्च में वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकारी डाटा के मुताबिक, मार्च में GST कलेक्शन 1,23,902 करोड़ रुपए रहा है। एक साल पहले इसी अवधि के मुकाबले इसमें 27% की ग्रोथ रही है। मार्च 2020 में GST कलेक्शन 97,590 करोड़ रुपए रहा था। यह लगातार छठा महीना है, जब GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के पार रहा है।

         वित्त मंत्रालय ने कहा कि GST लागू होने के बाद मार्च 2021 में अब तक का सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन रहा है। साथ ही पिछले 5 महीने से जारी तेजी का ट्रेंड भी बरकरार है। डाटा के मुताबिक, वस्तुओं के आयात से मिलने वाले GST में 70% की ग्रोथ रही है, जबकि घरेलू ट्रांजेक्शन से मिलने वाले राजस्व में 17% का उछाल आया है।


No comments:

Post a Comment