Thursday 11 March 2021

मोदी की मेहरबानी : भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान को भेजी जायेगी मेड इन इंडिया वैक्सीन की 4.5 करोड़ डोज

 मोदी की मेहरबानी : भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान को भेजी जायेगी मेड इन इंडिया वैक्सीन की 4.5 करोड़ डोज



        भारत के दुश्मन देश नम्बर एक, दुनिया के हर मंच पर भारत का विरोध तथा बदनाम करने वाले पाकिस्तान को कोरोना महामारी की रोकथाम के काम में आखिरकार भारत  से ही मदद मिलने जा रही है। पाकिस्तान को आने वाले समय में वैक्सीन अलायंस GAVI के जरिए मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन के 4.5 करोड़ डोज दिए जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप संक्रमण से जूझ रही पाकिस्तानी अवाम की एक बड़ी आबादी को कोरोना के खिलाफ इम्यून किया जा सकेगा |
        पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के सचिव आमिर अशरफ ख्वाजा ने बताया कि देश को भारत में बनी हुई कोरोना वैक्सीन की खुराक इस महीने से मिलने मिलेगी। ख्वाजा ने कहा कि अब तक पाकिस्तान में 27.5 मिलियन लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। इनमें फ्रंट लाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment