Thursday 4 March 2021

अमेरिका ने चीन को बताया पूरे विश्व के लिए खतरा

 

अमेरिका ने चीन को बताया पूरे विश्व के लिए खतरा


        अमेरिका का जो बाइडन प्रशासन चीन के प्रति अपनी नीति में कोई भी नरमी नहीं बरतेगा। वह चीन के पड़ोसी देशों को अपना सहयोग देगा, ताईवान और हांगकांग में मानवाधिकारों के लिए समर्थन करेगा। शिनजियांग और तिब्बत में मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा। अमेरिका भारत जैसे सहयोगी देशों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। भारत के साथ विश्वस्तर पर नए मानदंडों को स्थापित करते हुए नए समझौतों को अंजाम देगा।

        अमेरिका की अंतरिम राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी मुहर लगा दी है। जिसे बुधवार को जारी किया गया। इस नीति में कहा गया है कि अमेरिका का भविष्य आसपास होने वाली घटनाओं से जुड़ा है, जहां विश्व में राष्ट्रवाद और लोकतंत्र के लिए संघर्ष किया जा रहा है। चीन और रूस जैसे अधिनायकवादी देशों की प्रतिद्वंद्विता से उसका सामना है।

No comments:

Post a Comment