Saturday 13 March 2021

कुशवाहा की पार्टी में खुला विद्रोह : बिहार की राजनीति में डाउन हो गया कुशवाहा का पॉलिटिकल कद

कुशवाहा की पार्टी में खुला विद्रोह : बिहार की राजनीति में डाउन हो गया कुशवाहा का पॉलिटिकल कद

upendra kushwaha big set back rlsp leaders joins rjd president jdu nitish kumar know political impact

       पटना : बिहार की सियासत में उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी में बड़ी फूट सामने आई। 
       राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रदेश अध्यक्ष समेत करीब 30 से अधिक राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारी राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए। पार्टी की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से महज एक दिन पहले यह घटनाक्रम देखने को मिला। 
         माना जा रहा था कि इन बैठकों के खत्म होने के बाद कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  की जनता दल (यूनाइटेड) के साथ उनकी पार्टी के विलय का ऐलान कर सकते हैं। इसी बीच आरजेडी ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के साथ खेल कर दिया।
(स्रोत: नवभारत टाइम्स)

No comments:

Post a Comment