Thursday 11 March 2021

पाकिस्‍तान में मासूम ईसाई बच्‍ची का अपहरण, धर्मपरिवर्तन के बाद अपहरणकर्ता से ही जबरन निकाह

 पाकिस्‍तान में मासूम ईसाई बच्‍ची का अपहरण, धर्मपरिवर्तन के बाद अपहरणकर्ता से ही जबरन निकाह

        पाकिस्‍तान में पिछले साल 25 जून को ईसाई बच्‍ची फातिमा (बदला हुआ नाम) का फैसलाबाद स्थित उसके घर से अपहरण कर लिया गया था। फातिमा के पिता और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के सामने उसका अपहरण कर लिया गया था लेकिन वो लोग कुछ नहीं कर सके। अपहरण करने वालों ने चेतावनी दी थी कि उन्‍होंने फातिमा को फिर से पाने की कोशिश की तो उन्‍हें पछताना पड़ेगा। फातिमा को जबरन इस्‍लाम कबूल कराया गया है और उसकी शादी भी अपहरण करने वाले से ही जबरन कर दी गई है।

        बीबीसी के मुताबिक फातिमा के पिता पास के पुलिस स्‍टेशन गए ताकि अपराध के बारे में एफआईआर दर्ज करा दी जाए। परिवार वालों ने एक अपहरण करने वाले का नाम भी बताया लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। पुलिसकर्मियों ने फातिमा के पिता को न केवल सहयोग देने से मना कर दिया बल्कि उन्‍हें धक्‍का देकर गाली भी दी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने तीन महीने बाद केस दर्ज किया।
(स्रोत : नवभारत टाइम्स)

No comments:

Post a Comment