Tuesday 18 January 2022

स्कूटी से निकली दुल्हन, रास्ते में मिला दूल्हा तो उसे भी पीछे बैठाकर मंडप तक लाई, देखकर चौंक गए रिश्तेदार

स्कूटी से निकली दुल्हन, रास्ते में मिला दूल्हा तो उसे भी पीछे बैठाकर मंडप तक लाई




नीमच (एमo पीo) : अपनी शादी में कुछ खास करने का प्रचलन हाल के दिनों में काफी बढ़ा है। दुल्हन अब दूल्हे के घर बारात लेकर जा रही है तो कही बुलेट पर सवार होकर मंडप में आती है। एमपी के नीमच (Neemuch Bride Video Viral) में एक दुल्हन एक्टिव से मंडप तक पहुंची है। वह अकेले नहीं आई, एक्टिवा के पीछे अपने दूल्हे को बैठाकर लाई है। दूल्हा और दुल्हन एक्टिवा से और बारात उनके साथ पैदल मंडप तक पहुंची है। इस दौरान ड्रम की धुन पर बाराती नाच रहे थे।

दरअसल, दुल्हन एक्टिवा से ही मंडप तक जा रही थी। दूल्हा भी शादी के लिए बारात लेकर मंडप तक जा रहा था। रास्ते में दुल्हन एक्टिवा से मिल गई। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे को भी एक्टिवा पर बैठा लिया। फिर दोनों सात फेरे लेने के लिए एक्टिवा से ही मंडप में पहुंचे। दुल्हन के इस अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, नीमच निवासी बालमुकुंद की बेटी नीलू दमामी का विवाह अर्जुन पिता कैलाश ग्राम ढाकनी मनासा के साथ संपन्न हुआ है। समय पर बारात भी आई, लेकिन समय आया स्टेज पर जाने और साथ फेरे लेने का तो अचानक दुल्हन नीलू अपने घर से विवाह स्थल कल्याणेश्वर मंदिर सिटी रोड तक एक्टिवा पर सज संवर कर निकल गई। दूल्हे को पिछली सीट पर बैठाकर स्टेज पर दुल्हन ले गई।

इस दौरान दुल्हन को एक्टिवा से आते देख सब लोग चौंक गए। फिर दोनों पक्ष के लोग दूल्हा और दुल्हन के साथ नाचते गाते मंडप तक पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दुल्हन नीलू ने जब कहा कि मैं एक्टिवा से स्टेज पर जाऊंगी तो बड़े भाई राजेश, माता-पिता और परिवार के लोगों ने भी हा कर दी। परिवार के लोगों ने कहा कि इसके लिए पहले से कोई तैयारी नहीं थी।

( स्रोत : नवभारत टाइम्स)

No comments:

Post a Comment