Thursday 27 January 2022

बिहार : तीन बच्चों की मां से की शादी तो भाई ने मारी गोली, जानिए अपने जिले की खबर

बिहार : तीन बच्चों की मां से की शादी तो भाई ने मारी गोली, जानिए अपने जिले की खबर


गोपालगंज : आपराधिक घटनाओं में कमी आने की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही। गोपालगंज में बड़े भाई ने छोटे भाई को शादी के विवाद में गोली मार दी। 


गोपालगंज में दूसरी शादी से नाराज भाई ने अपने ही सगे भाई को गोली मार दी। मामला मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैंसही गांव का है। यहां पर छोटे भाई ने 3 बच्चों की मां के साथ दूसरी शादी कर ली थी। जिससे नाराज बड़े भाई ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति का नाम नागेंद्र यादव है। वो माझागढ़ के भैसही गांव का रहने वाला है।

(स्रोत : नवभारत टाइम्स)

No comments:

Post a Comment