Thursday 17 February 2022

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने वाले 6 आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल

महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने वाले 6 आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल


धौलपुर : राजस्थान में जहां गैंगरेप के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं पुलिस भी लगातार इन मामलों में कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजने में जुटी हुई है। ताजा खबर धौलपुर से हैं। यहां महिला से साथ रेप करने वाले आरोपियो को कोर्ट से जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद कोर्ट ने पूरे मामले को सुनकर आरोपियों को जेल भेजने का फैसला दिया।

धौलपुर शहर में किराए के मकान में रहती थी पीड़ित महिला

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की ओर से इस मामले में तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया कि वह धौलपुर शहर में किराए के मकान में रहती है। 12 फरवरी को वह रूम से सब्जी लेने निकली थी। सब्जी लेने के लिए एक टैम्पो में बैठ थी। टैम्पो चालक से जब टैम्पो को रोकने के लिए कहा , तो उसने टैम्पो को नहीं रोका।

टैम्पो चालक ने रची साजिश, बनाया हवस का शिकार

महिला के अनुसार कुछ देर बाद टैम्पो चालक ने फ़ोन करके दूसरे टैम्पो चालक को बुलाया। दूसरे टैम्पो में चालक सहित दो लोग और बैठकर आए। उन्होंने मिलकर महिला को नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद बेहोश हो जाने के बाद रेप किया। महिला के अनुसार उसने जब अपने आप को गंभीर अवस्था में देखा, तो उसके होश उड़ गए। महिला ने होश आने के बादसरसों के खेत में अपने आप को पाया। महिला के अनुसार टैम्पो चालक सुबह उसे एक चाय के ढ़ाबे पर छोड़कर चला गया।



13 फरवरी को महिला ने करवाई थी रिपोर्ट दर्ज

सीओ सिटी प्रवेंद्र महला ने बताया कि 13 फरवरी को महिला ने थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंग रेप की तहरीर दी थी। इसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया। साथ ही अज्ञात लोगों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने अभय कमांड सीसीटीवी व सायबर सेल की मदद से मुल्जिमों का पता किया गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

(Source : Navbharat Times)

No comments:

Post a Comment