Friday 18 February 2022

Russia Ukraine Shelling: रूस-यूक्रेन में चरम पर तनाव, एक दूसरे पर लगा रहे गोलीबारी का आरोप, क्या शुरू हो चुका है युद्ध?

Russia Ukraine Shelling: रूस-यूक्रेन में चरम पर तनाव, एक दूसरे पर लगा रहे गोलीबारी का आरोप, क्या शुरू हो चुका है युद्ध?




मॉस्को/कीव: रूस और यूक्रेन के बीच इस समय तनाव  चरम पर है। दोनों ही देशों ने एक दूसरे पर गोलीबारी का आरोप भी लगाया है। गुरुवार सुबह रूस ने दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने अलगाववादियों के कब्जे वाले डोनेट्स्क (Ukrainian Forces Shelling in Donetsk) पर हमला किया। जिसके बाद अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने इसे युद्ध की चिंगारी करार दिया। अब शाम होते-होते यूक्रेन में स्थित अमेरिकी दूतावास ने दावा किया है कि डोनबास में यूक्रेनी सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्र में रूस समर्थित अलगाववादियों ने एक स्कूल को निशाना बनाया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि हर संकेत यही बता रहे हैं कि रूस यूक्रेन पर हमला करने की पूरी तैयारी में है। इसके लिए रूस ने अलगाववादियों की सहायता से फाल्स फ्लैग ऑपरेशन भी चलाने की कोशिश की।

अमेरिका ने रूसी अलगाववादियों पर लगाया हमले का आरोप

कीव स्थित अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि डोनबास में यूक्रेनी सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्र में रूस के स्टैनित्सिया लुहांस्का की गोलाबारी में एक स्कूल को नुकसान पहुंचा है। इस गोलीबारी में दो शिक्षक घायल हुए हैं, जबकि एक गांव की पावर सप्लाई ठप पड़ गई है। डोनबास में हमलावर स्पष्ट तौर पर रूस है। यह हमला मिन्स्क समझौतों का सीधा उल्लंघन है। यह सीमा के दोनों तरफ के यूक्रेनी नागरिकों के बीच दोबारा संपर्क को लेकर रूस की उपेक्षा को प्रदर्शित करता है।

(Source : Navbharat Times)

No comments:

Post a Comment